लवकुशनगर: लवकुश नगर में नशे में धुत शराबी का सड़क पर ड्रामा, बोला- हम तो मरेंगे ही, आप भी नहीं बचेंगे
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 20, 2026
लवकुश नगर में छतरपुर रोड पर मंगल वार की देर रात एक नशे में धुत शराबी ने बीच सड़क पर लेटकर जमकर हंगामा किया। शराबी की हरकत से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कुछ समय के जा लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सड़क से हटाकर स्थिति को सामान्य कराया। जिसका वीडियो बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे वायरल हुआ है।