धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, उपचार के दौरान दूसरी महिला की भी हुई मौत
यह हादसा मंगलवार को अमर सिंह डिग्री कॉलेज के पास हुआ था। थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के ग्राम नवाबपुरा निवासी सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय छोटे सिंह जाटव साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर ऑटो (टेंपो) से वापस गांव लौट रही थीं। शेरपुर रोड पर अमर सिंह डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया।