कैराना: कांधला में रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक गंभीर घायल
कांधला में रेलवे फाटक के निकट सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक के निकट ट्रैक्टर के सामने अचानक बाइक आ गई, जिस पर ट्रैक्टर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर पास में ही पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।