मोहम्मदी: उचौलिया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना उचौलिया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को चोरी का माल बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की पहचान राजेश पुत्र ताले व नन्हे पुत्र बाबूराम गांव उचौलिया व शिव प्रताप पुत्र चक्र पाल निवासी उचौलिया समसुद्दीन पुत्र उजा निवासी नगरा थाना उचौलिया को चोरी के माल व अवैध शस्त्र के साथ नहर पुलिया ग्राम बरनैया से उचौलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।