भिंड नगर: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से भिंडवासी परेशान, पानी का संकट भी गहराया
भिंड शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि दिनभर की बिजली कटौती से लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे शहर के गांधीनगर और बरुआ नगर क्षेत्र में अचानक बिजली बंद कर दी गई,