चरखी दादरी: हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेले का शुभारंभ, चरखी दादरी से पहुंचे किसान
हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में आज रविवार को दोपहर 2 बजे कृषि मेले का शुभारंभ किया गया जिसमें चरखी दादरी जिले से किसानों के भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कृषि मेले का शुभारंभ करने के उपरांत संबोधित किया।