धमतरी के नगरी विकासखंड में किसानों के लिए ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इस पहल में 1 लाख से ज्यादा ग्राफ्टेड पौधे वितरित किए गए। प्रशिक्षण में पौधों की देखभाल, रोपण, जैविक कृषि और कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई।