बेगूसराय: भगवानपुर थाना पुलिस ने नौला से 1 कारतूस व 3 खोखा के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना की पुलिस ने नौला से एक कारतूस एवं तीन खोखा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार की शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राज कपूर पासवान आए दिन हथियार लेकर घूमता रहता है. और लोगों को डराता धमकता रहता है.