गोमिया: हिंदुस्तान हार्डवेयर दुकान व मकान के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन तार बनी जानलेवा
Gumia, Bokaro | May 16, 2026 झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की एक बड़ी और जानलेवा लापरवाही इन दिनों कथारा से जरीडीह बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर चर्चा का विषय बनी हुई है।शनिवार समय लगभग दो बजे बताया कि यहाँ रहमत मोड़ के पास स्थित ‘हिंदुस्तान हार्डवेयर’ नामक दुकान और मकान के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।