मोहम्मदी: उचौलिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त शिव प्रताप को अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर किया गिरफ्तार
थाना उचौलिया पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न धाराओं समेत गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शिव प्रताप उर्फ़ मोनू पुत्र चक्रपाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अवैध देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।