मोहम्मदी: एन एच 24 से जहानीखेड़ा बरवर मोहम्मदी मार्ग पर धीमी गति से कार्य होने से जनता मे आक्रोश
अजबापुर चीनी मिल से लुधियापुर,रामापुर,आदि गांवों से होते हुए लगभग 14 किलोमीटर की सड़क का कार्य आज तक लटका।इस कार्य को 22.07.2023 से लेकर 21.07.2024 तक पूर्ण होना था।परंतु कार्य की गति बहुत धीमीं होने के कारण किसानों की समस्याओं बढ़ी।जनता का कहना है कि यदि बरसात से पहले कार्य में तेजी नहीं लायी गयी तो जनता आंदोलन जैसी कार्यवाही करने को मजबूर होगे।