नजीबाबाद: भागुवाला में ट्रैक्टर ट्राली और बाइक के बीच टक्कर, एक की मौत और एक घायल, ट्रैक्टर चालक फरार
थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भागुवाला में लगभग 6:30बजे सोमवार को आयशर ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UP20CY7493 के मध्य सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक भूरा (उम्र करीब 25 वर्ष) व उसके पिता बाबू (उम्र करीब 65 वर्ष) पुत्र बल्ले निवासीगण ग्राम श्यामीवाला थाना मंडावली जनपद बिजनौर घायल हो गए।