मैनपुरी: कुरावली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात BCPM को हटाए जाने की मांग को लेकर आशा संगनियों ने DM से की शिकायत।
मंगलवार को कुरावली की आशा संगिनी मुख्यालय पहुंची और उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात BCPM सरोज यादव को हटाए जाने की मांग की है। आशा संगीनियों ने गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि उनसे अवैध वसूली की जाती है। साथ ही अभद्रता की जाती है। जिससे वह काफी परेशान है जिसको लेकर के उन्होंने डीएम से शिकायत की है।