मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने गांव के लोगो पर लगाया हत्या का आरोप।
किशनी क्षेत्र के ग्राम कन्हूपुर निवासी राजू राठौर पुत्र विजय बहादुर राठौर जो की ट्रक चालक है। बीती 26 फरवरी रात में लगभग 7:30 बजे गांव कुछ लोग राजू को घर से ले गए और कुछ देर बाद जब राजू घर लौटा तो हालत गंभीर बनी हुई थी। जिससे राजू की मौत हो गई। वही परिजनों ने लोगो पर मारपीट और कुछ जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।