मैनपुरी: कलेक्ट्रेट पर सर्व समाज जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील मिश्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मीडिया से की बात
मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सर्व समाज जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी केवल झूठ बोलने का काम करती है। और बीजेपी के पास झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं है। जनता के साथ बीजेपी सरकार खिलवाड़ कर रही है। आने वाले चुनाव में बीजेपी की करारी हार होगी।