इसी वर्ष शामली कोतवाली पुलिस ने इनाम निवासी मोहल्ला गुलशन नगर को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। यह मामला कैराना स्थित एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है और उसे एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही, अर्थदंड भी लगाया गया।