मंदसौर: खानपुरा स्थित भावसार स्कूल के सामने पेयजल पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद
मंदसौर नगर पालिका द्वारा हाई मास्ट लाइट के लिए खंभे लगाए जा रहे थे, इसी दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए 6 इंच की पीवीसी पाइपलाइन के ऊपर ही खंभा गाड़ दिया, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। क्षेत्र में पहले से ही पुरानी पाइपलाइन के कारण बार-बार फूटने की समस्या बनी हुई है,