शाहबाद: देवरी की जाटव बस्ती में पुलिया की सफाई, करन सहरिया के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
Shahbad, Baran | Jul 7, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली देवरी कस्बे की जाटव बस्ती में पुलिया की सफाई के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सरपंच करण सहरिया ने किया। इस दौरान स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने श्रमदान कर पुलिया में जमा कचरा, मिट्टी व झाड़ियां हटाईं, जिससे पानी की निकासी सुचारु हो सके।