नजीबाबाद: गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में बुद्ध पूर्णिमा पर नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं वयोवृद्ध सम्मान समारोह आयोजित
1 मई 10:00 शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के 75 वर्ष से अधिक आयु के कार्यकर्ताओं का गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने गायत्री मंत्र का दुपट्टा ओढ़ाकर चरण स्पर्श कर श्री रामचरितमानस, श्रीमद् भागवत , पं श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित पुस्तकें दी ।