देसूरी: देसूरी नाल में बड़ा हादसा टला, उज्जैन से रामदेवरा जा रही बस के ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से 60 यात्री बचे
Desuri, Pali | May 21, 2025 देसूरी नाल में बुधवार दोपहर 3 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। मध्य प्रदेश के उज्जैन से रामदेवरा जा रही यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। घटना पंजाब मोड़ पर हुई, जहां बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। बस चारभुजा से देसूरी की ओर जा रही थी। ड्राइवर जगदीश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अनियंत्रित बस को बजरी के टीले में मोड़ दिया।