खुडैल: देवगुराड़िया क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत से पकड़ा
Khudel, Indore | Jan 31, 2026 देवगुराड़िया क्षेत्र के सनावदिया इलाके में पिछले कुछ दिनों में मादा तेंदुए ने कई बकरियों का शिकार किया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने इलाके में पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू की। लगातार पांच दिनों की कोशिशों के बाद शुक्रवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।