सदर: प्रयागराज: बकरीद पर महंगाई की मार, दोगुने हुए बकरों के दाम, मंडियों में दिख रही कमी
Sadar, Allahabad | May 27, 2026
हजरत इब्राहीम की याद में मनाए जाने वाले त्याग और समर्पण के पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर इस बार ज्यादा ही महंगाई की मार नजर आ रही है। बकरों की कीमत पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा बढ़ी है, पसंद के बकरे तो दोगुने रेट पर मिल पा रहे हैं।शहर में लगे वाली मंडियों में बकरों की कमी देखने को मिल रही है। वक्त कम है, ऐसे में शहरी देहात की मंडियों की तरफ दौड़ लगा रहे है