शाहजहांपुर: एसपी अशोक मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग के दौरान जारी किए दिशा निर्देश
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं विभिन्न शाखों में तैनात आरक्षी गणों के साथ क्राइम मीटिंग की समीक्षा की गई। क्राइम मीटिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार द्वारा जिले के समस्त स्थान के क्राइम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।