रोजा। क्षेत्र के हेतमपुर गांव के बाहर बने पार्क में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली का प्लास्टर छूटने से बृहस्पतिवार की सुबह भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई गई।