कैसरगंज: फखरपुर निवासी युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत डीएम बहराइच ने परिजनों को सौप चेक
फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फखरपुर के रहने वाले अयूब की तकरीबन 1 साल पहले सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी के द्वारा सोमवार को कार्यालय में परिजनों को 46 लाख 37529 रुपए का चेक सौपा है। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे की सऊदी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।