चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव को परिवाद देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता से बुधवार शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर 2025 को वह अपनी पत्नी के साथ खेत गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली।