बेगूसराय: रिफाइनरी टाउनशिप मैदान पर आयोजित खेलो इंडिया महिला फुटबॉल मैच में तमिलनाडु ने बिहार को 2-1 से हराया
रिफाइनरी टाउनशिप मैदान पर खेलो इंडिया महिला फुटबॉल मैच का आयोजन सोमवार की सुबह 8:00 बजे किया गया. जहां रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने बिहार को 2-1 से हरा दिया. मैच शुरू होने से पहले बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बहुत कैरियर है.