बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस देगी ₹25,000 इनाम, वर्ष 2022 से गायब बच्चे की सूचना देने पर
वर्ष- 2022 से गायब बच्चों की सूचना देने पर बेगूसराय पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम देगी. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बड़ी बलिया निवासी 4 वर्षीय सत्यम कुमार जो वर्ष- 2022 से गायब है. उसे अपनों से मिलने में आमलोग साथ दें, जो भी व्यक्ति गुमसुदा बच्चे की सूचना देगा.