बेगूसराय: भगवानपुर ढाला के पास से पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने भगवानपुर ढ़ाला के पास से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस एवं एक पिकअप वाहन जप्त किया गया है. यह बातें रविवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि भगवानपुर ढ़ाला के पास उजले रंग के पिकअप वाहन चालक के पास अवैध हथियार है.