चांदपुर: नूरपुर में मुरादाबाद रोड पर गोहावर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की हुई मौत
बिजनौर में शनिवार रविवार की रात्रि में करीब 1 बजे नूरपुर मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर असगरीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक देहरादून से अपने घर वापस लौट रहा था मृतक की पहचान असगरीपुर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है।