बहराइच: बहराइच जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 माह में ₹234432000 का चालान किया गया, यातायात पुलिस ने दी जानकारी
शनिवार को यातायात प्रभारी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुक्रम मे जनपद मे घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं में होने वाली मृत्यु में कमी ले जाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में जनपद बहराइच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1जनवरी से 30नवम्बर तक 193463 वाहनों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की गई है।