सीतापुर: मिश्रन पुरवा में तेज आंधी तूफान से भारी भरकम पेड़ गिरने से मासूम बच्चे की मौत, तीन लोग घायल
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मिश्रण पुरवा गांव में बुधवार को आई तेज आंधी तूफान में भारी भरकम बरगद का पेड़ गिर जाने से चपेट में आकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं बच्चों की मां सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया मामले में मृतक बच्चे का शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया गया है।