रैपुरा: रैपुरा में आग का तांडव, कई किलोमीटर तक फैली लपटें, ग्रामीणों और पुलिस की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
Raipura, Panna | Apr 10, 2026 रैपुरा के पूर्वी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5 .30 बजे अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं ने आग को ऐसा रफ्तार दी कि लपटें कई किलोमीटर तक फैल गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हालांकि खेतों की फसल कट चुकी थी, लेकिन बचे हुए सूखे डंठलों ने आग को और भड़काने का काम किया।