ललितपुर: जिजयावन में आंधी से कच्चा मकान गिरने से परिवार के 5 लोग घायल, भैंस की मौत और बाइक क्षतिग्रस्त, घटना का वीडियो आया सामने
ललितपुर जिले के ग्राम जिजयावन में शनिवार शाम तेज आंधी के कारण तीन कच्चे मकान ढह गए। इस हादसे में दादा-दादी, पिता-पुत्री सहित पांच लोग घायल हो गए। आंधी की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।परिजन कमरों में बैठे थे, तभी तेज हवाओं के कारण तीनों कमरे गिर गए। मलबे में दबकर सभी लोग घायल हो गए। घर का घरेलू सामान भी मलबे में दब गया