डोलरिया: बघवाड़ा स्व. प्रभुदायल लौवंशी को विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने दी श्रद्धांजलि
बघवाड़ा स्थित पूजा मैरिज गार्डन में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रेमशंकर वर्मा शामिल हुए। उन्होंने गौरव गौतम के पिता स्वर्गीय प्रभुदायल लौवंशी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की।