उरई: उरई शहर में बड़ी धूमधाम से निकल गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही मौजूद।
Orai, Jalaun | Sep 16, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई में आज ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से इस पर्व को मनाया, और ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के बजरिया इलाके से शहीद भगत सिंह चौराहे होते हुए निकल गया, वही जुलूस को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी देखने को मिली और भारी पुलिस और उसकी तैनाती के बीच में जुलूस को निकाला गया है।