जालौन: कुठौंद थाना पुलिस ने चौकीदार की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
Jalaun, Jalaun | Sep 16, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुठौंद थाना पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति का चौकीदार से विवाद हो गया था और विवाद के बाद व्यक्ति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है।