कांग्रेस ने मनरेगा बचाने के लिए देशव्यापी अभियान के तहत खुर्जा तहसील क्षेत्र में एक चौपाल का आयोजन किया। शनिवार को अरनिया ब्लॉक के गांव यूसुफपुर मलगोसा में जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद किया, कार्यक्रम शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रारंभ हुआ।