बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर की शाम राजश्री पेट्रोल पंप लभेड़ा के पास हाइवे निर्माण कार्य में लगी जेसीबी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि रिश्तेदार नईम को भी चोटें आईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है