धामपुर: अफजलगढ़ में द्वारिकेश शुगर मिल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
शनिवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ़ में द्वारिकेश शुगर मिल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।इस मौके पर उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र बदलने पर नाराजगी व्यक्त की। अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मिल के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन भी दिया।