गरखा: बसंत महाविद्यालय में बालिकाओं के लिए साइबर सुरक्षा और पीसी-पीएनडीटी पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
Garkha, Saran | Jan 16, 2025 छपरा सदर अनुमण्डल अंतर्गत गड़खा प्रखंड अंतर्गत बसंत महाविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार के दोपहर 2 बजे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत साइबर सुरक्षा और PC-PNDT पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को साइबर सुरक्षा और भ्रूण हत्या से संबंधित विषयों पर जागरूक करना था.