जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के पहरिया गांव के पास 2 ट्रैक्टर में आमने सामने टक्कर हो गई है. हादसे में दोनों ट्रैक्टर के चालक को चोट आई है और दोनों को अस्पताल ले जाया गया है. हादसे में दोनों ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.