गढ़वा: शहर के संघत मोहल्ला में छोटे भाई से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Jul 5, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर स्थित संघत मोहल्ला निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र 20 वर्षीय सोनू कुमार ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किसी घरेलू मामले को लेकर सोनू कुमार और उसके छोटे भाई के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया।