भिंड नगर: अटेर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुकान में घुसा,बाल-बाल बची महिला बड़ा हादसा टला,दुकान में हुआ भारी नुकसान
भिंड। शहर के अटेर रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जनरल स्टोर की दुकान में जा घुसा। हादसे के दौरान दुकान पर बैठी महिला बाल-बाल बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक सामने से आ रही एक कार को बचाने का प्रयास कर रहा था।