माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने प्रतापगढ़ पहुंचे एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने एटीएल ग्राउंड और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।उन्होंने यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कोताही न बरती जाए।मीडिया से रूबरू होते हुए मंगलवार दोपहर 3:00 बजे एडीजी ने माघ मेले को लेकर जानकारी दी।