मेरठ: खरखोदा में सड़क हादसे में युवक की मौत, किठौर रोड पर बुलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चे घायल
Meerut, Meerut | Apr 21, 2026 मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के किठौर रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गांव अतराडा के पास काली नदी के समीप हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।