बज्जू: बज्जू थाना क्षेत्र के चक 4PWM में भूमि पर जबरन कब्जा, 3 लोगों पर भूमि हड़पने और मारपीट का मामला दर्ज, तारबंदी तोड़ी गई
बज्जू के चक 4 PWM निवासी रामकुमार बिश्नोई ने अपनी खातेदारी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा और मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोलायत न्यायालय में वाद दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश पर बज्जू पुलिस ने पंवारवाला निवासी हजारीराम भाट, प्रतापाराम और दरबाराराम भाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।