भिवानी: सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक घनश्याम ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में 50 लाख सदस्यों को जोडऩे का अभियान शुरू किया था। इसी को आगे बढ़ाते हुए 8 व 9 तारीख को हरियाणा प्रदेश के हर जिला मुख्यालयों पर भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित करवा जा रहा है। इसी के तहत भिवानी में भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।