सदर: प्रयागराज में बकरीद से पहले ट्रैफिक व्यवस्था हुई चरमरा, हाई कोर्ट फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम, DCP नगर की गाड़ी भी फंसी
Sadar, Allahabad | May 27, 2026
बकरीद से ठीक पहले ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को भीषण जाम लगा। हालात ये रहे कि कभी जाम न लगने वाले हाई कोर्ट के निकट रेलवे फ्लाईओवर पर भी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में खुद DCP नगर भी फंस गए। शाम अचानक हाई कोर्ट के पास बने रेलवे फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गयी।