मीरघाट थानाक्षेत्र दशाश्वमेध में फायरिंग कर लोगों को घायल कर क्षेत्र में दहशत व्याप्त करने वाले एक और अभियक्त गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jul 16, 2024 वांछित अभियुक्त शिवम शर्मा को एक अदद देशी तमन्चा 0.315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ बेनियाबाग कूड़ाघर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना चौक पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।